khabar abhi tak

ऋषभ पंत अब नहीं खेल पाएगें टेस्ट सीरीज, पैर की अंगुली में फै्रक्चर, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए

 

 नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट लग गई थी। खबर है कि उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा।

                       भारत के विकेटकीपर बैटर ऋ षभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में इंजर्ड हो गए थे। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। पंत दर्द में कराहते नजर आए। फिजियो टीम उन्हें चेक करने के लिए मैदान में आई। पंत का दर्द कम नहीं हुआ जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर बाहर ले जाया गया। वे 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की।  नियमों के मुताबिकए बल्लेबाजी रिप्लेसमेंट तभी मिलता है जब खिलाड़ी को कन्कशन (सिर में चोट) लगी हो। यदि किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगे और वह उलझन, चक्कर या धुंधला दिखाई देने की शिकायत करे, तब उसे कन्कशन सब्स्टीट्यूट दिया जा सकता है। उस स्थिति में समान भूमिका निभाने वाला खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाता है। पंत को सिर में नहीं पैर में चोट लगी है, इसलिए भारत को न तो उनका बैटिंग सब्स्टीट्यूट मिलेगा, न ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट। 

पहले ही तीन खिलाड़ी चोटिल-

इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के पहले ही तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। टीम में शामिल अर्शदीप सिंह व आकाशदीप चौथे टेस्ट से बाहर थे, जबकि नीतीश रेड्डी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके हाथ में कट लग गई है। वे अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किए हैं। नीतीश रेडडी को 20 जुलाई को जिम में अभ्यास करने के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगी गई थी। आकाश दीप को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कमर में चोट लगी थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak