khabar abhi tak

मनीष तिवारी बने पश्चिम-मध्य रेलवे के पीसीसीएम, रेलवे बोर्ड ने देर रात जारी किया आदेश

जबलपुर. रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 17 जुलाई की रात को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनीष तिवारी को पश्चिम-मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) के पद पर नियुक्त किया है। 
मनीष तिवारी इससे पहले उत्तर रेलवे दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें पश्चिम-मध्य रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों की कमान सौंपी गई है, जिसमें यात्री सेवाएं, माल ढुलाई और राजस्व संग्रह जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। उनकी नियुक्ति से पश्चिम-मध्य रेलवे के वाणिज्यिक परिचालन में नई गति आने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak