khabar abhi tak

घर की छत पर चढ़ी भैंस, उतारने के प्रयास हुए विफल तो क्रेन की मदद से उतारा

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक अजीब घटना सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव में एक भैंस मकान की छत पर चढ़ गई। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है।

रामसूरत यादव के मकान पर उनकी पालतू भैंस अचानक छत पर पहुंच गई। किसी को पता भी नहीं चला कि भैंस कैसे छत तक पहुंची। जब मालिक को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने भैंस को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन भैंस छत से उतरी नहीं।

मजबूर होकर रामसूरत ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भैंस को नीचे उतारने में असफल रही। अंत में हाइड्रा क्रेन की मदद से भैंस को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरी घटना का वीडियो गुरुवार रात को सामने आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak