पार्टी छोड़कर युवक झुरझुरू नदी में कूदा, बचाने कूदा युवक निकल आया, देखें वीडियो



रेस्क्यू कर ढूढ़ा जा रहा युवक, देर रात पुल पर चल रही थी पार्टी

जबलपुर। रांझी के झुरझुरू नदी के रपटे में शुक्रवार रात चल रही दोस्तों की पार्टी में एक युवक नदी के अथाह जल में कूद गया। दोस्त को बचाने कूदा साथी तो पानी से बाहर निकल आया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते रेस्क्यू दल देर रात नदी के पुल पर पहुंचा था लेकिन पुल पर पानी होने से रेस्क्यू नहीं हो सका। रांझी पुलिस के साथ रेस्क्यू दल शनिवार को युवक की खोजबीन में लगा हुआ है।


रांझी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात रांझी निवासी धर्मेंद कोल अपने दो साथियों के साथ झुरझुरू नदी के पुल पर बैठकर पार्टी कर रहा था। रात करीब 12 बजे पुल पर पार्टी के दौरान धर्मेंद अचानक उठा और नदी में कूद गया। धर्मेंद के नदी में कूदता देखते ही उसका साथी भी उसके पीछे कूद गया। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बात साथी तो पानी से बाहर निकल आया लेकिन धर्मेंद्र का पता नहीं चला। सूचना मिलते पुलिस दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन पानी अधिक होने की वजह से पुल पानी से डूबा हुआ था, जिससे रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

सुबह पहुंची एसडीआरईएफ टीम

घटना की सूचना मिलने पर देर रात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन पानी कम होते ही शनिवार की सुबह एसडीआरईएफ की टीम झुरझुरू नदी पर पहुंची है। टीम के सदस्य नदी में लापता हुए धर्मेंद्र की तलाश कर रहे हैं। 

ये कहते हैं अधिकारी


- परियट के झुरझुरू नदी में तीन दोस्त शराब पीने की सूचना मिली थी। इसमें क्या बात हुई, जिसमें धर्मेंद्र नदी में कूद गया था। उसे बचाने एक साथी कूदा था लेकिन धर्मेंद नहीं मिला।

लवकुश त्रिपाठी, एएसआई, थाना रांझी


- डिस्ट्र्कि कमांडेंट की सूचना पर रेस्क्यू करने रात में आई थी लेकिन पानी अधिक होने से रेस्क्यू नहीं हो सका। आज सुबह से टीम रेस्क्यू कर रही है।

गंगाराम बर्मन, प्रभारी, एसडीआरईएफ

Post a Comment

Previous Post Next Post