हरियाणा में भूकम्प, चीखते हुए घरों से बाहर निकले लोग, स्कूल में बच्चे बैंच के नीचे दुबके, दिल्ली-राजस्थान में भी झटका


गुरुग्राम। हरियाणा में आज भूकंप के तेज झटके आने से भगदड़ व चीख पुकार मच गई। सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर लोगों ने दस सेकेंड तक भूकम्प के झटके महसूस किए। भूकम्प का केन्द्र हरियाणा का झज्जर रहा। जहां 10 किलोमीटर गहराई में हलचल हुई। भूकम्प के झटके लगने से लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। वहीं स्कूलों में बच्चे स्कूल की बैंच के नीचे जाकर बैठ गए। 

                                                                 


                                                                                                                                                               राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। इसका असर गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसारए रेवाड़ी में भी रहा। हरियाणा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि  इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हरियाणा में इससे पहले महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। वहीं बीते 6 महीने में दिल्ली व एनसीआर में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल व 17 फरवरी को भी भूकंप आया था। प्रारंभिक खबर है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने व भूकंपरोधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र है।

भूकंप आने पर झज्जर के स्कूल में मचा हड़कंप-

भूकंप आने पर झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हड़कंप मच गया। जैसे ही झटके लगे तो बच्चे क्लासरूम में पढ़ाई कर कर रहे थे। कुछ बच्चे क्लासरूम में बैंच के नीचे छुप गए। वहीं कुछ बच्चे तुरंत क्लास रूम से बाहर खुली जगह पर आ गए। हालांकि यहां किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

देश में बीते 6 महीने में तीसरी बार भूकंप-

19 अप्रैल, 5.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र अफगानिस्तान था-

अफगानिस्तान में 19 अप्रैल की दोपहर 12रू17 बजे रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका असर जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया था। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया।

17 फरवरी, 4 तीव्रता का भूकंपए केंद्र नई दिल्ली रहा-

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की सुबह करीब 5.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ढाई घंटे बाद सुबह 8 बजे बिहार के सिवान में भी भूकंप आया। दोनों जगह रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में जमीन में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप के तेज झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे।

हर 2-3 साल में आते हैं छोटे झटके

सूत्रों की माने तो इस इलाके में हर दो से तीन साल में हल्के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के साथ एक तेज आवाज भी सुनाई दी जिससे कई लोग डर गए।


Post a Comment

Previous Post Next Post