khabar abhi tak

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद केदारनाथ यात्रा रोकी गई, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे यात्री

सोनप्रयाग. उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक यात्री सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। वहीं गौरीकुंड में मलवा हटाने का काम जारी है, जिससे यात्रा को जल्द शुरू किया जा सके। दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है। इसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों सोनप्रयाग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में फंसे 40 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया था। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बीते दिनों बरकोट के पास बादल भी फटा था।

केदारनाथ यात्रा हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ मंदिर तक की जाती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ) का हिस्सा है। केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak