khabar abhi tak

वन विभाग की प्लांटेशन साइट में सुरक्षा कर्मी की मौत, पानी से भरे गड्ढे में गिरा

जबलपुर/दमोह। तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के एक प्लांटेशन साइट में आज सुबह सुरक्षा कर्मी इंदुर आदिवासी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इंदुर बीती सुबह  सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन रात भर उसे खोजते रहे। आज सुबह इंदुर की लाश पानी से भरे गड्ढे में उतराती मिली। 

                            तेंदूखेड़ा के बम्होरी गांव का रहने वाला इंदुर आदिवासी तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में सुरक्षा श्रमिक के रूप में अस्थाई सेवाएं दे रहा था। प्लांटेशन उसके गांव से मात्र एक किलोमीटर दूर है। वर्ष 2021 में स्थापित इस प्लांटेशन में इंदुर और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षा श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। इंदुर आदिवासी  शनिवार सुबह प्लांटेशन गए थे। जहां पर मवेशियों को भगाते वक्त इंदुर पानी भरे एक गड्ढे में गिरकर डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इधर देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग रात भर उन्हें खोजते रहे। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका, आज सुबह कुछ लोगों ने प्लांटेशन स्थित गड्ढे में इंदुर का शव उतराते देखा तो परिजनों को खबर दी, मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो स्तबध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाक र पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पानी मेें डूबने इंदुर आदिवासी की मौत हुई है। मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak