khabar abhi tak

पुलिस को देखकर पल्लू से मुंह छिपाकर भागी ' मीना ', चढ़ गई छत पर, महिला से बरामद किया गांजा



जबलपुर। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सोमवार रात देवरी के स्टेशन मोड़ पर पेट्रोलिंग वाहन को देखकर एक महिला दु्रत गति से भागने लगी। महिला को अचानक भागता देखकर पुलिस ने उसका पीछा किया। महिला पुलिस से बचने के लिए एक पक्के मकान के छत पर चढ़ गई। पुलिस ने छत पर पहुंचकर महिला को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से गांजा बरामद किया। पुलिस दल महिला से गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सोमवार रात पेट्रोलिंग के दौरान स्टेशन मोड़ देवरी में एक महिला हरे रंग की साड़ी पहने हुये एक पीले रंग की पन्नी लिये दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुये भागकर एक पक्के घर की पहली मंजिल की छत पर चढ़ गयी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। 


पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम देवरी निवासी मीना केवट बताया। संदेह होने पर उसके हाथ रखी हुयी पन्नी को चैक किया गया, जिसमें गंाजा रखा मिला। गांजा की तौल करने पर 261 ग्राम गांजा कीमती 5 हजार 200 रूपये का होना पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने बरामद किया गांजा खटीक मोहल्ला निवासी कपिल सोनकर से खरीदकर लाना बताया गया, जिसे वह फुटकर बेचती थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak