khabar abhi tak

एल्गिन - विक्टोरिया अस्पताल में नगर निगम के विशेष मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण जांच में गंदे मिले, लगाया फाइन

 
जबलपुर। विशेष मजिस्ट्रेट नगर निगम जबलपुर अरूण कुमार द्वारा शासकीय सेठ गोविंद दास (विक्टोरिया) जिला अस्पताल जबलपुर एवं रानी दुर्गावती (एल्गिन) अस्पताल जबलपुर का औचक निरीक्षण चलित न्यायालय के माध्यम से किया गया।

 निरीक्षण में रसोई घर, स्टोर रूम, जनरल वार्ड आदि में अत्याधिक गंदगी एवं अव्यवस्था पाए जाने पर 4 हजार रूपए स्पॉट फाइन लगाया गया। उक्त कार्यवाही के समय सी.एम.एच.ओ. डॉं. संजय मिश्रा, नगर निगम कोर्ट से क्रांति समद, अमितकांत दुबे, अजय कुमार सिंह, रजनीश शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष गौर, हर्षा पटैल, सौरभ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak