khabar abhi tak

भाजपा सांसद निशिकांत ने ठाकरे को दी धमकी, महाराष्ट्र में बड़े बॉस हो, यूपी-बिहार आओ, तुमको पटक-पटक कर मारेगे

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज कहा कि आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो यूपी , चलो तमिलनाडु, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे। उन्होने कहा कि यदि आपमें ज्यादा हिम्मत है, आप हिंदी भाषी को मारते हैं तो उर्दू भाषी, तमिल, तेलुगु को भी मारो। आप ये घटिया हरकत कर रहे हो। सांसद निशिकांत ने यह जबाव राज ठाकरे के उस बयान पर दिया, जिसमें राज ने कहा था कि मराठी ना बोलने पर मारो, लेकिन वीडियो मत बनाओ।

                              सांसद श्री दुबे ने आगे कहा कि ये अराजकता नहीं चलेगी। हम मराठी का सम्मान करते हैं। हम शिवाजी महाराज, तात्या टोपे, तिलक, लाजपत राय का सम्मान करते हैं। ये उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे जो कर रहे हैं, उसका हम प्रतिकार करते हैं। यदि उनमें हिम्मत है तो बगल में माहिम इलाके में चले जाएं और दरगाह के पास किसी हिंदी-उर्दू भाषी को पीटकर दिखा दें तो मैं मानूंगा कि वो सचमुच बालासाहेब ठाकरे जी के वारिस हैं और उनके सिद्धांतों पर चल रहे हैं। महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे ने मराठी एकता पर मुंबई के वर्ली सभागार में मराठी विजय रैली की थी। दोनों ने 48 मिनट तक हिंदी-मराठी भाषा विवाद, मुंबई-महाराष्ट्र, भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा था कि तीन भाषा का फॉर्मूला केंद्र से आया। हिंदी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसे थोपा नहीं जाना चाहिए। यदि मराठी के लिए लडऩा गुंडागर्दी है तो हम गुंडे हैं। राज ठाकरे ने कहा था कि चाहे गुजराती हो या कोई और  उसे मराठी आनी चाहिए लेकिन अगर कोई मराठी नहीं बोलता तो उसे पीटने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर कोई बेकार का ड्रामा करता है तो आपको उसके कान के नीचे मारना चाहिए। अगर आप किसी को पीटते हैं तो घटना का वीडियो न बनाएं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak