khabar abhi tak

बेटी के प्रेमी को बैल की तरह खूंटे से बांधा और पीट-पीट कर मार डाला


नामली।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम मेवासा में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र समरथलाल मालवीय के रूप में हुई है।

शव आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तड़के 4 बजे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और युवक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। युवक का शव मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया है।

आयुष के बड़े भाई अनिल ने आरोप लगाया है कि लड़की ने फोन लगाकर आयुष को बुलाया था। लड़की के परिवार के लोगों ने उसे बांधकर सिर मुंडवाया और मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार को पता नहीं था कि आयुष कब घर से गया था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12 बजे आयुष लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया। जिसके बाद आरोपित पिता ने उसे खूंटे से बांधकर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

आयुष का शव और बाइक आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने से मिले। शुरुआत में आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए युवक को भैंस चोर समझकर पकड़ने की बात बता रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की के पिता ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak