khabar abhi tak

एमपी की इस कलेक्टर सहिबा का जबर्दस्त एक्सीडेंट, डंपर ने इनोवा को मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं मैडम

झाबुआ. मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोमवार को कलेक्टर की गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी. हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन कलेक्टर इस हादसे में बाल-बाल बच गई. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि कलेक्टर नेहा मीणा सोमवार सुबह अपने सरकारी वाहन से ऑफिस की ओर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर आ रहा था. डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना खतरनाक था कि कलेक्टर की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगे एक खंभे से टकरा गई. जैसे ही हादसा हुआ मौके पर हड़कंप मच गया. तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. गाड़ी में मौजूद कलेक्टर नेहा मीणा इस हादसे में बाल-बाल बच गई और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है.

डंपर का ड्राइवर फरार

जब तेज रफ्तार डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारी तो आस-पास के लोग इक_ा हो गए और कलेक्टर को गाड़ी से निकालने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इक_ा हो गई थी जिसकी वजह से डंपर चालक ने मौके का फायदा उठाया और फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने तुरंत डंपर चालक की डिटेल्स निकलवाई और तुरंत तलाश में जुट गए. हादसे के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने डंपर चालक को गिरफितार कर लिया है.

मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर मौजूद डंपर को कब्जे में लिया और चालक के खिलाफ लापरवाही से भारी वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि डंपर चालक ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया और लापरवाही से डंपर चलाया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak