khabar abhi tak

महिलाओं की मुसीबत पर जागा संगठन, कमिश्नर को दिया पत्र, उठाई ' पिंक टॉयलेट ' की मांग

रायपुर में बना पिंक टॉयलेट (फाइल फोटो)

जबलपुर।
सार्वजनिक स्थानों जैसी जगहों पर महिलाओं के साथ होने वाली समस्याओं के निदान के लिए मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण संगठन जाग गया है। संगठन ने इस आशय का एक पत्र नगर निगम कमिश्नर को सौंपा है। पत्र में छग के रायपुर में बने पिंक टॉयलेट की तरह सुविधाएं देने की मांग की है।


संगठन के अध्यक्ष डॉ अजय वाधवानी ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी और रोज़गार में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही। इनके शौचालय की व्यवस्था मज़बूत ना होना उनके लिए मुसीबत बन रही है। इस समस्या से निपटने के लिए पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव नगर निगम कमिश्नर को पत्र के माध्यम से दिया है। संगठन का दावा है कि इससे सभी महिलाओं को सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास यह है कि महिलाओं को कोई परेशानी ना हो, साथ ही नगर निगम द्वारा सकारात्मक पहल इसे जल्द पूरा करे। प्राथमिक तौर पर ग्वारीघाट, गंजीपुरा, भेडाघाट, हाईकोर्ट, गोरखपुर में पहल की जाए। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो सके। उनके हित की रक्षा हो सके। पत्र सौंपने के दौरान संगठन की भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, अमित खत्री, डा अभिषेक जैन, अंकित मिश्रा, रोशन मंध्यानी, आशुतोष चतुर्वेदी, विजय बवारिया, डा आनंद बहरानी, विनिता कुमारी मौजूद रहीं। संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि निगम कमिश्नर खुद महिला हैं, जो इस समस्या को बखूबी समझती है, जिससे इस दिशा में सार्थक पहल किए जाने की अपेक्षा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak