khabar abhi tak

5000 गांव वाले घरों में कैद, बारिश से बह गई सड़क


सीधी के गोडहां गांव मेन रोड का मामला

सीधी। सीधी से जुड़े गोडहां गांव की सड़क शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश में बह गई। इससे गांव का संपर्क सीधी से कट गया है। गांव के पांच हजार से अधिक लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन ने सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया है और ग्रामीणों को आने जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।

सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखडौर के गोडहां गांव की मुख्य सड़क पानी के तेज बहाव में टूटकर दो टुकड़ों में बिखर गई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस सड़क से पोखडौर, गोडहां और सरखनिया जैसे तीन प्रमुख गांव जुड़े थे। 

बताया गया है कि सुबह 11 बजे भारी बारिश के चलते पानी के तेज बहाव ने सड़क को बीच से काट दिया। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या जरूरी कामों के लिए भी अब गांव से बाहर निकलना असंभव हो गया।

स्थानीय निवासी राम भवन शुक्ला, पुरूषोत्तम, मनसुख ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का वेग इतना अधिक था कि पानी का तेज बहाव सड़क को बहा ले गया। गांव वालों का आरोप है कि न तो ग्राम पंचायत ने और न ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत काम कर रहे कर्मचारियों ने पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak