khabar abhi tak

दर्दनाक हादसा : दो कारों के बीच भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 4 घायल गंभीर

 
जयपुर. राजस्थान के बीकानेर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे में 2 कारें भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं। यह हादसा बीती रात बीकानेर हाईवे पर सिखवाल के पास देखने को मिला। तेज रफ्तार से आ रहीं दो कारें आपस में टकरा गईं। कारों में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कुछ लोग खिड़की टूटने के बाद काफी दूर जाकर गिरे।

पुलिस ने बताया कि एक शव कार में ही फंसा हुआ था, जिसे काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है। शव बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया। सभी शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में भेजा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनोज झाकर, करण, सुरेंद्र कुमार, दिनेश और मदन सारण के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak