khabar abhi tak

33 केबी विद्युत लाइन की चपेट में आई 4 महिलाएं, एक की मौत, तीन गंभीर, धान रोपा लगाकर खेत से लौट रही थी..!

 

कटनी। ग्राम संसारपुर स्लीमनाबाद कटनी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब खेत से धान का रोपा लगाकर लौट रही चार महिलाएं 33 केवी विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां पर महिलाओं को भरती कर लिया गया है। 

                         पुलिस के अनुसार ग्राम संसारपुर स्लीमनाबाद में आज चार महिलाएं धान का रोपा लगाने के बाद घर के लिए रवाना हुई। रास्ते में 33 केवी विद्युत लाइन खुली पड़ी थी, जिसपर पैर पडऩे से करंट का जोरदार झटका लगा। हादसे में एक महिला मुन्नीबाई आदिवासी उम्र 40 वर्ष, आगानियाबाई भूमिया, रमनबाई व 8 वर्षीय संध्या कुमारी बुरी तरह झुलस गई। हादसे में घायल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां पर मुन्नीबाई की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मुन्नीबाई की मौत हो गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भरती तीनों महिलाओं के उपचार में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। घटना को लेकर मृतका के पति दशंक भूमिया ने बताया कि गांव में विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइन का कार्य चल रहा था। उनका आरोप है कि काम बंद होने के बाद भी ठेकेदार ने लाइन में करंट चालू रखा। न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही तारों को सुरक्षित रखने के उपाय किए गए। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak