khabar abhi tak

झारखंड के देवघर में भीषण हादसा, बस की ट्रक से टक्कर, 18 कांवडिय़ों की मौत, कई गंभीर घायल

देवघर. झारखंड के देवघर में मंगलवार 29 जुलाई की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अब तक 18 कांवडिय़ों की मौत हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बताया जाता है कि बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान कांवडिय़ों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच कांवडिय़ों की मौत हो गई.

सांसद निशिकांत दुबे बोले 18 कांवडिय़ों की मौत हुई

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी हादसे पर ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने हादसे में 18 कांवडिय़ों की मौत का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में इन दिनों श्रावणी मेले की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इस मंदिर में सावन के महीने में झारखंड के साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak