भोपाल। एमपी में कर्मचारी चयन मंडल ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा जनजातीय विभाग के 2939 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार पात्रता रखते हैं वे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल डीएलएड व बीएलएड पास उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) वर्ष 2020 या 2024 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए योग्यता, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास ़प्लस प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/ विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता। कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास़ एनसीटीई के 2002 विनियमों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास प्लस़ बीएलएड 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक। स्नातक डिग्री ़ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष।
आयु सीमा-
न्यूनतम आयु सीमा, 21 वर्ष 1 जनवरी 2025 को मान्य
अधिकतम आयु सीमा, सामान्य वर्ग 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग 45 वर्ष
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा,
इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली-सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
द्वितीय पाली-दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक