khabar abhi tak

Railway- टायलेट में बैठे लोको पायलट के ऊपर गिरा प्लास्टर, हुआ घायल, इस रनिंग रूम में बड़ा हादसा


तुगलकाबाद.
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के तुगलकाबाद (टीकेडी) रनिंग रूम में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनिंग रूम के शौचालय का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे गंगापुर के सहायक लोको पायलट मनराज मीणा घायल हो गए। मनराज को जांघ, सिर और कंधे पर चोटें आई हैं। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि यह गनीमत रही कि एक गंभीर हादसा टल गया, अन्यथा सिर में गंभीर चोट लगने से बड़ा नुकसान हो सकता था।

रनिंग रूम निर्माण में भ्रष्टाचार

यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि यह रनिंग रूम हाल ही में नया बनाया गया है। कुछ ही समय पहले रनिंग स्टाफ पुराने रनिंग रूम से इस नए भवन में शिफ्ट हुआ है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि इसकी हालत पुराने भवन से भी बदतर है। रनिंग रूम के अन्य हिस्सों का भी लगभग यही हाल है, कई जगह दीवारों से प्लास्टर उखड़ गया है और पिलर में दरारें आ चुकी हैं।

रनिंग स्टाफ ने इस घटना को भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना बताया है। उनका कहना है कि जहाँ नया काम कुछ महीने भी नहीं टिक पा रहा है। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि यदि यही हाल रहा, तो अधिकारियों के भ्रष्टाचार की कीमत कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak