Rail News : यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन व्हाया जबलपुर अब धनबाद तक चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

गया. यशवंतपुर-गया के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन संख्या(06563/06564) अब धनबाद जंक्शन तक जाएगी। यह सुविधा 28 जून से 26 जुलाई तक रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी पुष्टि की है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी होकर चलती है.

यशवंतपुर से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन गया तक मौजूदा समय व ठहराव के अनुसार ही चलेगी। गया से आगे इसका विस्तारित रूट होगा। ट्रेन संख्या 06563 गया जंक्शन पर सुबह 07:10 बजे पहुंचेगी। यहां से 07:15 बजे खुलेगी। कोडरमा 08:30 बजे, हजारीबाग रोड 09:00 बजे, पारसनाथ 09:18 बजे, गोमो 09:35 बजे और धनबाद 11:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 06564 धनबाद से रात 20:45 बजे खुलेगी। गोमो 21:15, पारसनाथ 21:30, हजारीबाग रोड 21:51, कोडरमा 22:20 होते हुए 23:40 बजे गया पहुंचेगी। यहां से 23:45 बजे यशवंतपुर के लिए रवाना होगी।

स्पेशल ट्रेन के विस्तार से झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। खासकर गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ और धनबाद के लोगों को दक्षिण भारत की सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इसके अलावा धनबाद से गया और गया से धनबाद की रेल यात्रा करने वालों को भी फायदा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post