khabar abhi tak

Rail News- ट्रेन के टॉयलेट में फंसा 1.5 लाख का मोबाइल, सीट काटकर निकाला, इस ट्रेन की है घटना

ग्वालियर. प्रयागराज से दतिया के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल टॉयलेट में लगे प्लाईवुड के अंदर चला गया। यात्री के मोबाइल की कीमत 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। कीमती मोबाइल ट्रेन के अंदर फंसने के कारण यात्री घबरा गया।

आनन-फानन में यात्री ने ट्रेन स्टाफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कंट्रोल को सूचित कर ग्वालियर आरपीएफ को जानकारी दी गई। इसके बाद टॉयलेट के वॉशबेसिन के अंदर फंसे मोबाइल को प्लाईवुड की सीट को काटकर सीएनडब्ल्यू स्टाफ की मदद निकाला गया। यात्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि हाथ धोते समय मोबाइल वॉशबेसिन पर रख दिया था, जो अचानक नीचे गिरकर अंदर फंस गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak