khabar abhi tak

एमपी- कोचिंग रूम में 11वीं की छात्रा से टीचर ने किया रेप, विरोध पर टीचर ने धमकाया, आरोपी फरार

ग्वालियर. ग्वालियर के चंदन नगर, घासमंडी क्षेत्र में 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के साथ कोचिंग रूम के अंदर रेप का मामला सामने आया है। आरोप उसी कोचिंग के टीचर और संचालक विपुल श्रीवास्तव पर लगा है। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके माता-पिता को जान से मार देगा।

घटना 20 जून को सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे के बीच की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने घर जाकर मां को रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

एक महीने से कोचिंग जा रही थी छात्रा

शहर के उपनगर ग्वालियर निवासी यह किशोरी पास ही के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह बीते एक महीने से घासमंडी इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में विपुल सर से पढ़ाई कर रही थी। 20 जून को रोज की तरह वह 11 बजे कोचिंग पहुंची थी। लगभग 12 बजे कोचिंग संचालक ने अन्य सभी छात्रों की छुट्टी कर दी और छात्रा को रुकने के लिए कहा।

कहा- तुम्हें ग्रामर पढऩी है, फिर किया घिनौना कृत्य

छात्रा के अनुसार विपुल सर ने उसे बहाने से अंदर वाले क्लास रूम में बुलाया और वहीं उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मुंह दबाकर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर के कारण छात्रा उस समय चुप रही, लेकिन घर पहुंचते ही मां को पूरी घटना बताई। ग्वालियर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी विपुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak