khabar abhi tak

OMG : टैंपो में आगे बैठने पर बढ़ा विवाद, इस बात पर बेटे ने पिता को मारा गोली, हो गई मौत

नई दिल्ली. दिल्ली से आश्चर्यजनक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक ने पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसे टेंपों में आगे की सीट नहीं दी गई. दरअसल, परिवार ने उत्तराखंड में अपने पैतृक स्थान पर जाने के लिए किराये पर टैंपों बुक किया था. इसी दौरान मर्डर की घटना हुई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके की है. 

घटना शाम करीब 7.30 बजे की है. तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति फुटपाथ पर खून से लथपथ पड़ा था और आसपास के लोग एक युवक से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया और बंदूक के साथ-साथ 11 जिंदा कारतूस जब्त कर लिया. 

आरोपी-पीडि़त की हुई पहचान

पीडि़त युवक को एचआरएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पीडि़त के बाएं गाल पर गोली लगी थी. दोनों की पहचान हो गई है. मृतक का नाम सुरेंद्र सिंह (60) है, जो छह महीने पहले सीआईएसएफ से उप निरीक्षक के रूप में रिटायर हुए. वहीं, आरोपी बेटे का नाम दीपक है. सीआईएसएफ से रिटायर होने के बाद परिवार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था. 

ये है पूरा मामला

पुलिस की मानें तो पैतृक गांव जाने के लिए परिवार ने एक टैंपो किराये पर लिया था. उन्होंने उसमें सामान लोड किया, जिसके बाद सुरेंद्र और दीपक में आगे कौन बैठेगा, इस बात पर बहस हो गई. सूत्रों की मानें तो जब सुरेंद्र ने आगे बैठने पर जोर दिया तो दीपक आक्रामक हो गया. वह गुस्से में अंदर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और कथित रूप से उसे गोली मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.   


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak