khabar abhi tak

OMG- ग्वालियर में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, युवती ने शादी से किया था इंकार

  

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने प्रेमिका के घर बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. युवक 75 प्रतिशत झुलस गया.घटना शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे की है. रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. युवक जयारोग्य हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती था. 

यह दिल दहला देनेवाली घटना शहर के सिकंदर कंपू क्षेत्र के पाटिया वाले बाबा मोहल्ले में घटी.युवक का नाम अजय कुशवाहा बताया जा रहा है, जो देर रात लगभग 12:30 बजे अपनी प्रेमिका के घर के सामने पहुंचा. उसने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली.इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक आग की लपटों में घिरा हुआ नजर आ रहा है.

इलाज के दौरान मौत

आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बचाने से पहले ही वह 75त्न से अधिक झुलस गया था. उसे तत्काल जयारोग्य हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जब खुद को आग लगा रहा था, तब मोहल्ले के लोग हैरान और डरे हुए अपने घरों से बाहर आ गए. किसी को कुछ समझ नहीं आया और आग इतनी तेज थी कि तुरंत बुझाई नहीं जा सकी.

पुलिस ने शुरू की जांच

माधवगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव में था, जो प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेदों के कारण था.पुलिस ने बताया कि अजय की उसी मोहल्ले की एक लड़की से लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में उनके बीच झगड़े और दूरी बढ़ गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था.पुलिस स्थानीय लोगों और युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई वीडियो और गवाहों के आधार पर की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak