khabar abhi tak

महाराष्ट्र : पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, 30 से अधिक लोगों के बहनेे की आशंका

 

पुणे. महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया है। इस दौरान पुल के ऊपर खड़े पर्यटकों में से 25-30 के बहने की आशंका जताई जा रही है। इनमें कई छोटे बच्चे भी है। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। यह हादसा तलेगांव दाभाड़े के पास स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ। 

हादसा उस समय हुआ जब रविवार होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक कुंडमाळा घूमने पहुंचे थे. कुछ लोग पुल पर खड़े होकर नदी का दृश्य देख रहे थे, तभी अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और लोग नदी के तेज बहाव में बह गए.

बचाव कार्य में रुकावट नबी भारी बारिश

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा मित्र घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. मावळ क्षेत्र में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर और प्रवाह तेज है, और यह बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बन रहा है.

एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन दल और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया है. बचावकर्मी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके. अब तक हादसे में डूबे लोगों की संख्या या स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है. मौके पर मौजूद अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak