khabar abhi tak

OMG : युवक को सांप ने काटा तो एंबुलेंस में मरीज के साथ खतरनाक कोबरा ले आए परिजन

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल डॉक्टर्स और मरीजों के पिछले दिन तब होश उड़ गए जब एंबुलेंस में मरीज के साथ-साथ किंग कोबरा भी आया. दरअसल, यहां एक परिवार एंबुलेंस में सर्पदंश से पीडि़त मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा था. लेकिन साथ ही एक बोरी में जिंदा कोबरा सांप भी था. ये देखकर अस्पताल स्टॉफ के होश उड़ गए.

दरअसल, ये घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के कोलगांव गांव की है, जहां बीती रात सुखलाल नाम के युवक को घर में ही कोबरा सांप ने डस लिया था. पहले तो परिजनों ने देसी जड़ी-बूटियों से इलाज शुरू किया लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तो एंबुलेंस बुलाकर सुखलाल को अस्पताल ले गए. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि परिजनों ने कोबरा सांप को भी जिंदा पकड़ लिया और उसे बोरी में भरकर मरीज के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए.

सांप देख घबराए डॉक्टर्स- स्टाफ

जैसे ही अस्पताल स्टाफ को पता चला कि एंबुलेंस से निकली बोरी में जिंदा कोबरा सांप है तो पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल और पुलिस चौकी के स्टाफ में हड़कंप मच गया. पुलिस चौकी स्टाफ ने कोबरा सांप को खुले मैदान में सुरक्षित छोड़ दिया. वहीं, सर्पदंश के शिकार सुखलाल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. परिजन फंदो बाई के मुताबिक, सुखलाल को जिस सांप ने काटा था, उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए पकड़ लिया था. बोरी में भरकर उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाए थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak