khabar abhi tak

अमिताभ बच्चन की अयोध्या में बड़ी डील, किया करोड़ का निवेश, लग्जरी रियल एस्टेट में दूसरी खरीदारी

 


अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। इस बार उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है, जो अयोध्या के प्रीमियम और हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट दि सरयू का हिस्सा है। यह परियोजना एक लक्जऱी रेजिडेंशियल टाउनशिप है, जो सैकड़ों एकड़ में फैली हुई है और राम मंदिर के नजदीक स्थित है।

जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन द्वारा खरीदी गई नई जमीन लगभग 25,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली हुई है। यह उनका अयोध्या में चौथा निवेश है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बिग बी इस शहर में लॉन्ग-टर्म प्लानिंग के तहत सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं।

इससे पहले भी कर चुके हैं निवेश 

मार्च 2025 में भी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के तिहुरा माझा क्षेत्र में 2 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत 86 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस जमीन की रजिस्ट्री हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर कराई गई थी और इस पर एक भवन निर्माण की योजना है। यह जमीन राम मंदिर से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित है।

अयोध्या में बढ़ती रियल एस्टेट डिमांड

गौरतलब है कि 9 नवंबर 2019 को जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था, तभी से अयोध्या में जमीन खरीदने की होड़ शुरू हो गई थी। देशभर के निवेशकों और प्रमुख हस्तियों ने यहां जमीन खरीदने में रुचि दिखाई, और अब अमिताभ बच्चन भी चार बार जमीन खरीदकर इस सूची में शामिल हो गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak