khabar abhi tak

OMG- पति ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

 

मुंबई. महाराष्ट्र के सांगली जिले से 27 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 53 साल के पति अनिल लोखंडे की हत्या कर दी। दोनों की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। “मंगलवार रात को दंपति में झगड़ा हुआ था। बुधवार को रात करीब 12.30 बजे जब अनिल सो रहा था, राधिका ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पेट की बीमारी से परेशान अनिल अकेले रहते थे। रिश्तेदारों की सलाह पर उन्होंने दूसरी शादी सतारा जिले के वादी गांव की राधिका इंगले से 17 मई 2025 को की थी, लेकिन महज एक महीने के अंदर ही यह वारदात हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak