khabar abhi tak

आयुध निर्माणी में NIA और CBI ने की छापेमारी, जासूसी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई

कानपुर. आर्डिनेंस फैक्ट्री, कानपुर से गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में पकड़े गए जूनियर वर्क्स मैनेजर विकास कुमार की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को सेना, सीबीआई और एनआईए की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की और दस्तावेजों की गहन जांच की।

टीम ने तोप की बैरल, गोला-बारूद उत्पादन, डिजिटल फाइल्स और कर्मचारियों की अटेंडेंस से जुड़ी जानकारियों की जांच की। साथ ही अन्य विभागों में जाकर भी पड़ताल की गई। देर शाम तक अधिकारियों से पूछताछ की चर्चा भी सामने आई।

उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को एटीएस ने विकास को पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि विकास ने उपकरणों, कर्मचारियों की उपस्थिति, उत्पादन चार्ट्स और गोला-बारूद से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भेजी थीं।

तीन महीने बाद दोबारा हुई इस छापेमारी से मामले में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि फैक्ट्री प्रशासन अभी भी इस पर टिप्पणी करने से बच रहा है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े एक अन्य मामले की भी जांच की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak