khabar abhi tak

MP के दमोह से अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार के दो सदस्यों की प्रयागराज के पास सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

प्रयागराज/दमोह. यूपी के प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लेदर के पास आज सुबह एक बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हादसे के वक्त सभी लोग एक पारिवारिक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जा रही बोलेरो को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे, जो सभी मध्य प्रदेश के दमोह और छतरपुर जिलों से संबंधित थे. इस हादसे में दमोह निवासी धीरज सिंह, उम्र 35 वर्ष और खिलान सिंह लोधी, उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को तत्काल सीएचसी शंकरगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। छतरपुर निवासी जगत सिंह लोधी और दमोह निवासी आशा लोधी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक अन्य यात्री को मामूली चोटें आईं.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak