khabar abhi tak

MP- पाटन स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर युवक की मौत, ग्रामीणों लगाए इलाज में लापरवाही का आरोप

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित पाटन स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज न मिलने के कारण आज एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज नही किया गया  बल्कि बाहर कर दिया। जबकि पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भरती कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                    बताया गया है कि पाटन क्षेत्र में कुछ दिनों से एक युवक इधर से उधर घूम रहा था। आज सुबह दस बजे के लगभग युवक कृषि उपज मंडी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया, जिसपर स्थानीय लोगों ने डॉयल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पाटन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद ही अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक को बाहर कर दिया। युवक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क किनारे पड़ा रहा और इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया था इसके बाद युवक को बिना इलाज के ही बाहर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि युवक कौन है कहां से आया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों का कना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। युवक को जब पलंग पर बैठने के लिए कहा गया तो वह दौड़कर बाहर आ गया था, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak