khabar abhi tak

निगम बैठक: फर्जी शौचालयों ने उछाल मारी लेकिन आश्वासनों पर औंधे मुंह गिरा


निगम की साधारण बैठक प्रस्तावों को हरी झंडी

जबलपुर। नगर निगम के पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में सोमवार को नगर निगम की सधारण बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने फर्जी रूप से बने शौचालयों पर उछाल मारी लेकिन सत्तापक्ष के आश्वासनों पर वह औंधे मुंह गिर गया। नेता प्रतिपक्ष को दिलासा दिलाई गई कि इसकी जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आने वाले प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

नगर निगम साधारण सभा की बैठक में उस समय माहौल गर्मा गया, जब नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के आरोप लगाया कि 5-6 वर्ष पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों में फर्जीवाड़ा हुआ है। शौचालय निर्माण में जिन अधिकारियों के प्रभार था, उन्होंने कागजों में शौचालय बनाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। जिन घरों में शौचालय बनाकर भुगतान किया गया है, उनके नाम और नंबर और दोनों फर्जी होना सामने आया है। सदन की बैठक में इस आरोप पर मलहम लगाते हुए भाजपा के पार्षद कमलेश अग्रवाल और जल प्रभारी दामोदर सोनी ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। 

बैठक में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कर्मचारी के पगार संबंधी बातचीत में तीन माह से पेमेंट न होने के कारण सामने आया। मुस्लिम क्षेत्र के कुछ लोगों ने जल संकट को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई थी। बैठक में अध्यक्ष रिंकुज विज, मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित एमआइसी सदस्य मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak