khabar abhi tak

माल लादान में रेलवे ने कमाए 367.53 करोड़

जबलपुर । जबलपुर रेल मंडल ने पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में मालगाड़ियो द्वारा माल ढुलाई करके सर्वाधिक वाणिज्यिक आय अर्जित किया है। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार किये जा रहे इन प्रयासों के परिणामस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वतीय माह ( 01 मई 2025 से 31 मई 2025) में कुल 3.76 मिलियन टन माल लदान से मंडल को राशी 367.53 करोड़ रूपये से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak