khabar abhi tak

वैदिक विधि से पूजन-संस्कार करायेंगी महिला पुरोहित


गायत्री शक्तिपीठ पर कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर का समापन

जबलपुर। अब महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आकर भारतीय संस्कृति के वैदिक कर्मकांड की ओर अग्रसर हो रही है। यह महिलाएं घर-घर जाकर पूजा. पाठ, जन्मदिन संस्कार ही नहीं बल्कि बिना किसी जाति बंधन के समस्त वैदिक संस्कार संपन्न करा रही हैं। यह कहना था शांतिकुंज, हरिद्वार के नायक सर्वेश शर्मा का। इन्होंने गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर के कर्मकांड शिविर में बताया कि कर्मकांड शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं युवा पीढ़ी को कर्मकांड की बारीकियां समझाते हुए शुद्ध मंत्र उच्चारण एवं उसके आध्यात्मिक, वैदिक एवं वैज्ञानिक महत्व को आम जनता तक पहुंचाने का है ताकि पूजा पाठ, यज्ञ, हवन, दीप यज्ञ, संस्कार संपन्न कराते समय किसी भी प्रकार की कमी शेष ना रहे। शक्तिपीठ के मनोज सेन ने बताया  है कि जिले के प्रत्येक गांव में कविता तिवारी, मधु नामदेव, गीता डोंगरे एवं इनकी टोलियों के द्वारा गांव-गांव में गृह-ग्रृह गायत्री यज्ञ कराया जाता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak