khabar abhi tak

CBSE का 10वीं एग्जाम पर बड़ा फैसला, 2026 से दो चरणों में होगी परीक्षा, एक में शामिल होना अनिवार्य

नई दिल्ली. सीबीएसई कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. पहले चरण की परीक्षा फरवरी और दूसरा चरण मई में होगा. पहले चरण के नतीजे अप्रैल में और दूसरे चरण के नतीजे जून में आएंगे. इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार किया जाएगा.कक्षा-10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य, दूसरा चरण वैकल्पिक होगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने के नियमों को मंजूरी दे दी है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है.सीबीएसई के नए नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए पहली बार की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरी परीक्षा में बैठना वैकल्पिक रहेगा.

सीबीएसई का ये है उद्देश्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) केवल एक बार ही किया जाएगा, भले ही छात्र एक या दोनों चरणों की परीक्षाएं दें.सीबीएसई का उद्देश्य इस व्यवस्था से छात्रों को बेहतर अवसर देना है. ताकि वो अपनी तैयारी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और तनाव भी कम हो.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak