khabar abhi tak

साप्ताहिक बाजार में लगती थी ' शराब की रेड़ी '


जंगल के बीच से लाई जाती थी शराब, एक गिरफ्तार

जबलपुर। चरगवां के ग्रामीण कस्बों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में देसी शराब की रेड़ी लगाई जाती थी। यह शराब चरगवां के जंगली क्षेत्रों के बीच से लाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से  296 पाव देशी शराब जब्त की है।

चरगवां पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में एक प्लास्टिक के टब बेचने वाला व्यक्ति मोटर सायकिल से चरगवां आता है, जो अपने पास अधिक मात्रा मे शराब बेचने हेतु रखता है। पुलिस दल ने सूचना पर घुघरी-हीरापुर के जंगल व नहर से लग रास्ते पर दबिश दी।  हीरापुर से चरगवंां की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 जेड टी, 2291 पर प्लास्टिक के टब लटकाये हुये आते दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन खताविया, चांदमारी तलैया, घमापुर का निवासी बताया। पुलिस छानबीन में मोटर सायकिल के बीच मे और दोनों तरफ लटके प्लास्टिक के टबों मंे 5 बोरी मंे 296 पाव देशी शराब मिली। पुलिस ने जब्त शराब की कीमती 32 हजार 560 रूपये बताई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak