khabar abhi tak

विधायक संजय पाठक पर पूर्व सीएम दिग्विजय का बड़़ा आरोप कहा- आदिवासियों की एक हजार एकड़ जमीन पर किया कब्जा

 

डिंडौरी. पूर्व मुख्यमंंत्री दिग्विजय सिंह रविवार 1 जून को डिंडौरी दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पाठक ने षड्यंत्र कर बैगा आदिवासियों की एक हजार एकड़ जमीन कटनी जिले के आदिवासियों के नाम पर खरीद ली है।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके मुख्यमंत्री काल में संजय पाठक मंत्री परिषद में सदस्य थे। संजय पहले कांग्रेस के विधायक थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए नियम बनाए थे, जिसमें कलेक्टर की मंजूरी के बिना जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक थी।

जमीन खरीदने वालों में कटनी के रघुराज सिंह, राकेश, नत्थू और प्रहलाद शामिल हैं। इनमें से कुछ लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। दिग्विजय के अनुसार, ये सभी खरीददार संजय पाठक के नियंत्रण में हैं और उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। डिंडोरी प्रशासन ने इस मामले में कटनी प्रशासन से जानकारी मांगी है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना के बाद विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया, लेकिन प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत-पाक मामले में मध्यस्थता का अधिकार किसने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak