khabar abhi tak

एमपी के सीधी में सोन नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे बच्चे

सीधी. एमपी के सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां ढेकऊ घाट पर सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के दर्जनों बच्चे रोज की तरह सुबह 9 बजे के आसपास नहाने के लिए घाट पहुंचे थे.नहाते-नहाते दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब तक गांव वाले वहां पहुंचते, तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और परिजन तुरंत सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रामभूषण पटेल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सिहावल पुलिस भी मौके पर पहुंची.दोनों मृत बच्चों का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया.

 मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान गणेश विश्वकर्मा पिता रामचंद्र विश्वकर्मा उम्र 8 वर्ष और अल्का विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 9 वर्ष के रूप में हुई है दोनों बघोर ग्राम पंचायत के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak