पार कर दी अश्लीलता की हदें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बरेली। बदायूं में एक कंपनी के मैनेजर ने अपने कर्मचारी की पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर अशलीलता की हदें पार कर दी। मैनेजर ने वीडियो कॉल पर उससे कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह मामला है
बदायूं के फैजगंज बेहटा का। महिला व उसके प्रेमी का शनिवार को एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। महिला और उसका प्रेमी व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करते दिख रहे। इस दौरान महिला ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। इस मामले में महिला के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।
फैजगंज बेहटा के गांव का एक युवक एक कंपनी में कार्यरत है। कंपनी का मैनेजर बिसौली क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। मैनेजर का कर्मचारी के घर आना जाना था। इससे मैनेजर व कर्मचारी की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। मैनेजर ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
पुलिस ने बताया कि दो महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध चरम पर पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत करने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते दोनों की करतूत उजागर हो गई। वीडियो में मैनेजर कार में बैठे हुआ नजर आ रहा है। जबकि महिला अपने घर पर दिख रही है। जिसमें दोनों व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करते दिखे रहे। जिसमें महिला वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें दिख रही हैं।
मैनेजर ने गलत इरादे से महिला की अश्लीलता का स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए वीडियो बना लिया था। चर्चा यह भी है कि कर्मचारी को उसकी पत्नी व मैनेजर की करतूत का पता चल गया था। उसने पत्नी को समझा दिया था। लेकिन मैनेजर ने इस अश्लील वीडियो के सहारे उसे फिर से फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।