khabar abhi tak

राजा रघुवंशी के ज्योतिषाचार्य का दावा, सोनम रघुवंशी समलैंगिक, पहले की कई भविष्यवाणियां हुईं सही

इंदौर. ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय कोर्ट ने आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह की पुलिस हिरासत गुरुवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है. इसके अलावा 3 अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन खबरों के बीच अब राजा रघुवंशी के ज्योतिषाचार्य ने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि सोनम के समलैंगिक संबंध हो सकते हैं. परिवार की मानें तो इससे पहले भी ज्योतिषाचार्य ने जो कुछ भी दावे किए थे, वो सही निकले थे.

राजा के परिवार का कहना है कि उनके परिवार को लेकर ज्योतिषाचार्य अजय दुबे की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. राजा रघुवंशी मर्डर मामले में पंडित अजय दुबे ने कहा- राजा के परिवार ने सोनम की कुंडली से अपने बेटे की कुंडली का मिलान करवाया था. उस वक्त उन्होंने राजा के परिवार द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए थे, जो कि देखा जाए काफी हद तक सही भी निकले.

सोनम के समलैंगिक संबंध

इसके अलावा ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने दावा किया है कि इस मर्डर मिस्ट्री में एक और महिला शामिल है. कहा कि दूसरी महिला का जल्द खुलासा होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी महिला सोनम की सहेली भी हो सकती है. कहा कि सोनम के सहेली से समलैंगिक संबंध हो सकते हैं. उसे लड़कियों में दिलचस्पी है, ऐसा उसकी कुंडली बता रही है.

कुंडली में था मृत्युयोग

ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने कहा- सोनम के परिवार ने राजा के परिवार को धोखा दिया है. कुंडली में मृत्युयोग था, इसकी जानकारी सोनम के परिवार ने राजा के परिवार को नहीं दी. अगर राजा के परिवार को मृत्युयोग की जानकारी दी जाती तो उसके उपाय किए जाते और ये घटना नहीं होती. सोनम का पिछले 2 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था. वह बहुत अड़ियल और जिद्दी लड़की है. उसके कुंडली में राहु का योग था, इसलिए वो जो चाहती थी वही करती थी. सोनम की कुंडली देखकर पता चला कि जो वह हासिल करना चाहती थी, उसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती थी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak