khabar abhi tak

आया मानसून झूम के- मंडला में रातभर में 2 इंच बारिश:रीवा-गुना समेत 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

 

भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई जिले भीगे। नीमच में तो नदी-नाले उफान पर आ गए और कार-बाइक बह गईं। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा।

मौसम विभाग ने अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

ट्रफ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन-लो प्रेशर एरिया एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak