khabar abhi tak

रील बनाते हादसा, चार लड़कियां पानी में डूबी

आगरा की यमुना नदी में बचाई जा सकी दो लड़कियां

आगरा। आगरा के यमुना नदी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें पानी में खड़े होकर रील बनाने में चार लड़कियों की जान चली गई। मौके पर लोगों ने दो लड़कियों को बचा लिया है। पुलिस ने रेस्क्यू करके चार लड़कियों के शव पानी से बाहर निकाल लिए।

यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के स्वामी नगला गांव के पास हुई है। गर्मी से राहत पाने के लिए ये लड़कियां यमुना नदी के किनारे पहुंची थीं। नहाने से पहले इन सभी लड़कियों ने मोबाइल से रील भी बनवाई थी। यह रील नदी के किनारे खड़े होकर किसी के द्वारा बनाई जा रही थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नदी में उतरकर नहाते समय लड़कियां पानी में आगे बढ़ीं थीं, लेकिन कदम आगे बढ़ते ही उनका पैर गड्ढे में चला गया और ये सभी डूबने लगीं थीं। पास ही मौजूद लोग जब तक इन्हें बचा पाते उनमें से चार लड़कियां गहरे पानी में चली गई थीं। मौके पर अर्धबेहोशी की हालत में दो को पानी से बाहर निकाला जा सका।

पुलिस का कहना है कि मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी नगला स्वामी गांव की थीं। दो अन्य लड़कियां आगरा के रामी नगला से अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त दिव्या, संध्या, शिवानी और नैना के रूप में की है। डूबने से बचाई गई दो लड़कियों का नाम. सोनम और मुस्कान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak