khabar abhi tak

एअर इंडिया पर लगा ग्रहण ! फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट को कोलकाता में उतारा


कोलकाता।
अहमदाबाद प्लेन क्रेश के बाद ऐसा लगने लगा है कि एयर इंडिया में ग्रहण लग गया है। मंगलवार की सुबह सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इससे यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI180 सैन फ्रांसिस्को से आई थी, जो कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात को तय समय पर 12.45 बजे कोलकाता पहुंचा। इसे 2.00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था।

बताया जा रहा है कि विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता से टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद करीब 5.20 बजे कैप्टन ने यात्रियों को विमान से उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 2493 को सोमवार को रद्द कर दिया गया था। ऑपरेशनल समस्याओं के कारण इस उड़ान को रद्द किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak