जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मारपीट का बदला लेने के लिए पति के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घसीटकर तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद नेहरु नगर स्थित तालाब मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो यह तथ्य सामने आए, जिसपर पुलिस ने आज पत्नी गनेशीबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां पर पत्नी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अरविंद गोटियां उर्फ रिंकू उम्र 41 वर्ष मजदूरी करता रहा। अरविंद ने पहली पत्नी होने के बाद भी 13 साल पहले गनेशीबाई नामक महिला से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी रेवा नगर में रहती है। इसके बाद से अरविंद दोनो पत्नियों के साथ साथ में तीन-तीन दिन रहता था। शराब पीने के आदी अरविंद का नशे में आए दिन दूसरी पत्नी से विवाद होता रहा। विवाद होने पर वह पहली पत्नी के पास आ जाता था। 15 जून की रात अरविंद किसी काम काम से दूसरी पत्नी गनेशीबाई के घर पहुंचा। जहां पर अरविंद ने दूसरी पत्नी गनेशी के साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में दोनों सड़क पर आकर झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने समझाइश देते हुए घर के अंदर कर दिया। गए। पड़ोसियों ने दोनों को समझाया तो अरविंद वहां से चला गया। कुछ देर बाद अरविंद गुस्से में घर से निकल गया, पति अरविंद के निकलते ही दूसरी पत्नी गनेशीबाई पीछा करने लगी, अरविंद जब तालाब के किनारे से जा रहा था, इस दौरान पीछे से आई गनेशीबाई ने पत्नी उठाकर अरविंद के सिर पर मार दिया। हमला होते ही अरविंद गिर गया, इसके बाद गनेशीबाई ने अरविंद को घसीटकर नदी में धकेल दिया। 17 जून को सुबह अधारताल तालाब में अरविंद की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। पीएम रिपोर्ट में अरविंद के सिर पर चोट का उल्लेख किया गया था। पुलिस ने मामले में जांच में पाया कि अरविंद ने 2 शादियां की थी। पहली पत्नी रेवा नगर में रहती है। दूसरी आधारताल क्षेत्र में। अरविंद का दोनों पत्नी से साथ में रहने को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते अरविंद दोनों के पास 3-3 दिन रहता था। 15 जून को दूसरी पत्नी गनेशी से विवाद हुआ था। पुलिस ने गनेशी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में गनेशी ने बताया कि अरविंद ने कहा कि उसे जल्दी काम पर निकलना है, उसने अरविंद को रुकने के लिए कहा, जिसपर विवाद हो गया, अरविंद ने गुस्से में आकर मारपीट कर दी। यहां तक कि घर के बाहर भी सबके सामने पीटा, इसी बात का बदला लेने वारदात की है।