khabar abhi tak

महिला की सिर कुचलकर हत्या, नग्न मिला शव


पुलिस लगी है महिला की शिनाख्त में, घटनास्थल पर मिली शराब की बोतलें

खंडवा। शहर के कोतवाली क्षेत्र के टिटीया जोशी पुल के पास एक महिला का नग्न शव मिला है। शव का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थी, जहां उसने शराब की खाली बोतलें और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस महिला के शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिलते फॉरेंसिक टीम सहित बल मौके पर पहुंचा है। अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह एक महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉड के साथ जांच कर रही है, फिलहाल मामले में पुलिस की जांच रही है।

पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्या में महिला के परिचितों का हाथ हो सकता है। महिला की जिस हालत में शव मिला है, जिससे प्रेम प्रसंग की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak