khabar abhi tak

पिंक सिटी के अतिक्रमण हटे, जल निकासी नहीं होगी प्रभावित

जबलपुर। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले पिंक सिटी क्षेत्र एवं उसके आस पास के इलाकों के अतिक्रणों को हटाने की कार्रवाई की गयी। यह कार्रवाई वर्षाऋतु के दौरान वर्षाजल निकासी को देखते हुए की गई है। यह कार्यवाही भवन शाखा और अतिक्रमण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, उपयंत्री अभिषेक तिवारी, समयपाल दनैया कोरी अतिक्रमण दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी उपस्थित रहे। मनीष तड़से ने बताया कि नाले के किनारे पक्के निर्माण को भवन शाखा द्वारा नोटिस जारी कर नाले की जगह पर स्थापित पक्के निर्माण को हटाया गया। गौरतलब है कि निगमायुक्त ने पिंक सिटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने अतिक्रमण के कारण वर्षा जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने की संभावना व्यक्त की थी, जिसके परिपालन में यह कार्रवाई की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak