khabar abhi tak

होम सिग्नल पर टूट रहा संघमित्रा की दम !


रेंग रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म तक लग रहा एक घंटा

जबलपुर। 12295 बैंगलुरू-दानपुर सुपर फास्ट संघमित्रा एक्सप्रेस की पश्चिम-मध्य रेल मुख्यालय के जबलपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर आकर दम टूट रहा है। यह गाड़ी आउटर से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में एक घंटे लगा रही है। इससे लोगों ने ब्रिज नंबर दो के किनारे पगडंडी से बाहर आने-जाने का रास्ता बना लिया है, जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ट्रे्न नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों ने खबर अभी तक से बताया कि वे इस ट्रे्न में नियमित रूप से यात्रा कर रहे हैं। ट्रे्न का जबलपुर पहुंचने का समय 5.20 है। लेकिन यह ट्रे्न आमतौर पर 5.30 बजे तक पहुंचती है। यह ट्रे्न आउटर पर आकर खड़ी कर दी जा रही है, जिसके बाद यह प्लेटफॉर्म पर 6.30 बजे तक पहंुच पा रही है। इससे होता यह है कि इसमें सवार जबलपुर के यात्री प्लेटपफॉर्म छोड़कर ब्रिज नंबर 2 के पास उतर रहे हैं। वे पुल के किनारे पगडंडी से होते हुए सड़क पर पहुंच रहे हैं। सूत्र कहते हैं कि इसमें कई ऐसे लोग भी हैं, जो भारी बंडलों को भी उतार रहे हैं, जिसकी कोई जांच नहीं होती है।

कहते हैं यात्री

- यह ट्रे्न करीब एक हफ्ते से आउटर पर एक-एक घंटे खड़ी हो रही है। अवैध वेंडर्स भी सक्रिय हो गए हैं।

मोंटी

- ट्रे्न के ठहरते ही लोग उतर रहे हैं। कुछ तो पुल से जाते हैं और कुछ पटरी के किनारे से प्लेटफॉर्म तक पहुंच रहे हैं।

संजय

- हम डेली-अपडाउन करते हैं। यह ऐसी ट्रे्न बन गई है, जो आउटर पर ठहरती ही है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब समय पर पहुंची हो।

मयंक

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak