khabar abhi tak

नये बने जम्मू रेल मंडल में स्थानांतरण के लिए रेलवे ने मांगा आवेदन, यह है शर्तें

नई दिल्ली. नये बने रेलवे के जम्मू मंडल में तैनात होने वाले चार हजार कर्मचारियों को एचआरएमएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में दो जून को उत्तर रेलवे की तरफ से अधिसूचना जारी की है। इसमें अंबाला रेल मंडल के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और फिरोजपुर मंडल के कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया भी रेलवे ने शुरू हो गई है।

फिरोजपुर मंडल का 723 हिस्सा होगा अधीन

जम्मू के नए रेल मंडल में फिरोजपुर मंडल का 723 किमी हिस्सा शामिल होगा। रेलवे ने दो जून को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत रेलवे ने पठानकोट से जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से श्रीनगर-बारामूला रेल खंड के 423 किमी हिस्से को जम्मू रेल मंडल के अधीन किया है। इसके अलावा भोगपुर सिरवाल से पठानकोट तक का 87 किमी रेल खंड, बटाला से पठानकोट तक 68 किमी रेल खंड और पठानकोट-जोगिंदर नगर का 164 किमी रेल खंड जम्मू मंडल के अधीन किया है।

12 हजार कर्मचारी करेंगे काम

जम्मू में मंडल में 12 हजार के करीब कर्मचारी काम करेंगे। वर्तमान में जम्मू के अधीन ढाई हजार व कश्मीर के करीब चार हजार रेलकर्मी काम कर रहे हैं। वहीं अब हिमाचल प्रदेश में तैनात तीन हजार के करीब कर्मचारी भी जम्मू मंडल के अधीन हो जाएंगे। इसके अलाव अन्य चार हजार कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak