khabar abhi tak

भोपाल रेलवे स्टेशन का पार्सल कार्यालय हुआ पानी-पानी, पार्सल की लोडिंग-डिलीवरी अटकी

 


भोपाल.
भोपाल रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में बीती रात से करीब ढाई फीट पानी भरा हुआ है, जिससे पार्सल बुकिंग और डिलीवरी की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। यहां के तीन मुख्य बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद हैं। इसके चलत सैकड़ों से ज्यादा लोग अपनी पार्सल बुकिंग नहीं कर पाए हैं या उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि स्टोर रूम, बुकिंग काउंटर और डिलीवरी शेड तीनों में पानी भर गया है। इस कारण न सिर्फ नई बुकिंग प्रभावित हुई है, बल्कि करीब 300 से अधिक पार्सल अब तक लोड नहीं किए जा सके हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह जलभराव कल रात से बना हुआ है और अब तक इसे निकाला नहीं जा सका है। वहीं रेल अधिकारी कह रहे हैं कि संबंधित टीमें काम कर रहीं हैं जल्द यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।


रेलवे ने अस्थायी बुकिंग काउंटर बनाया

\हालात को देखते हुए पार्सल विभाग ने पास ही स्थित एक अन्य कार्यालय को अस्थायी बुकिंग काउंटर में तब्दील कर दिया है, जहां से फिलहाल सीमित स्तर पर कामकाज किया जा रहा है। वहीं डिलीवरी के लिए एक अलग शेड में नया काउंटर खोला गया है, लेकिन संसाधन सीमित होने के कारण यह व्यवस्था लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया जलभराव का कारण स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास की नाली का जाम होना है, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और पूरा ऑफिस इसकी चपेट में आ गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak