khabar abhi tak

जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदा ट्रक चालक, मौत

 


कूदने से पहले खुद को मारी कैंची

दमोह। दमोह के स्थित जिला अस्पताल में भरती ट्रक चालक शुभम अहिरवार ने देर रात स्वयं के पेट में कैंची से हमला किया। इसके बाद बिल्डिंग से कूद गया। हादसे में शुभम अहिरवार के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई। मरीज के अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने के कारण अस्पताल में हड़कम्प मच गया।

पुलिस के अनुसार दमोह के इमलाई गांव का रहने वाला शुभम वर्तमान में पथरिया फाटक क्षेत्र में रहता था। दो जून को पेट में दर्द होने के कारण शुभम को उसके दोस्त मनोज ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीती शाम तक शुभम पूरी तरह से स्वस्थ था। देर रात शुभम ने स्वयं के पेट में कैंची से हमला किया, इसके बाद दौड़ते हुए और एसएनसीयू वार्ड में घुसने लगा। ड्यूटी डाक्टर पीयूष निमाड़े ने देखा कि उसके हाथ में खून लगा है, हाथ में कैंची लिए है। उसने धक्का देकर वापस किया। इसके बाद हमला करने पर उतारु हो गया, बाद में वह बिल्डिंग से कूद गया। शुभम को बिल्डिंग से कूदते देख हड़कम्प मच गया। डाक्टरों खून से लथपथ शुभम की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक शुभम के साथी ट्रक चालक राकेश ने बताया कि शुभम के माता-पिता नहीं है। तीन भाईयों में शुभम मंझला है। शुभम भी ट्रक चलाता था और उसी से उसका गुजारा हो रहा था। उसके रहने का कोई ठिकाना नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के फु टेज की देखे जाएगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak